फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Two youths died after drinking medicine

Mahoba: शराब छुड़ाने की दवा पीने से दो युवकों की मौत, पुलिस ने आरोपी वैद्य को हिरासत में लेकर शुरू की जांच

Sun, 10 Mar 2024 08:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Mar 2024 08:23 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में शराब छुड़ाने की दवा पीने से दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने वैद्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। 

विज्ञापन
Mahoba: Two youths died after drinking medicine
दो युवकों की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के कस्बा पनवाड़ी में स्वयं को वैद्य बताने वाले वृद्ध से शराब छुड़ाने की दवा पीने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने वैद्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच की। दवा पिलाने वाले वैद्य को पुलिस ने हिरासत में लिया। एक साथ दो युवकों की मौत से कस्बे में सनसनी का माहौल है।

विज्ञापन


कस्बा पनवाड़ी में पावर हाउस के पास रहने वाला वृद्ध हरदयाल अहिरवार स्वयं को वैद्य बताते हुए बड़े से बड़े लती की शराब छुड़ाने का दावा करता है। वह लोगों की शराब छुड़ाने की दवा पिलाने का काम करीब 18 साल से कर रहा है। उसके पास रोज दो से चार लोग शराब छोड़ने की दवा पीने आते हैं। रविवार शाम जनपद हमीरपुर के टोलारावत गांव निवासी देवेंद्र राजपूत (30) भाई नवल के साथ शराब छुड़वाने की दवा पीने वैद्य के पास पहुंचा था। दवा पीते ही देवेंद्र की हालत बिगड़ गई और शरीर पीला पड़ने लगा।

विज्ञापन

अचेत अवस्था में भाई उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद ही जनपद हमीरपुर के रेंहुटा निवासी रोहित पासवान (25) भी उसी वैद्य के पास पहुंचा और दवा पीने के बाद उसकी भी हालत बिगड़ गई और उसकी भी मौत हो गई। मृतक देवेंद्र के भाई नवल ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का देवेंद्र शराब का लती था। कुछ लोगों से जानकारी मिली थी कि पनवाड़ी का वैद्य शराब छुड़ाने की दवा पिलाता है।
विज्ञापन

जानकारी के आधार पर वह भाई को दवा पिलाने गया था। दवा पीते ही भाई की हालत बिगड़ गई। वैद्य से यह बात बताने पर उसने उनकी नहीं सुनीं, जिससे मौत हो गई। दो मौतों के बाद परिजनों ने अस्पताल में हो-हल्ला मचाते हुए दोषी वैद्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दवा पिलाने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed