{"_id":"63e33c8637c37a52aa07531c","slug":"mahoba-two-workers-died-due-to-falling-stone-while-working-on-the-mountain-2023-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा में दर्दनाक हादसा: पहाड़ पर काम करते समय पत्थर गिरने से दो मजूदरों की मौत, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में दर्दनाक हादसा: पहाड़ पर काम करते समय पत्थर गिरने से दो मजूदरों की मौत, मची भगदड़
Wed, 08 Feb 2023 11:44 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:44 AM IST
सार
महोबा में बड़ा हादसा हुआ। पहाड़ पर ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पत्थर खिसकने से दो मजूदरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के महोबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। पत्थरमंडी कबरई के गंज पहाड़ पर ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पत्थर खिसकने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पहाड़ पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में भगदड़ मच गई। दो घंटे तक घटनास्थल पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कबरई के गंज गांव निवासी मधु अनुरागी (26) व महेंद्र अहिरवार (20) गांव के ही एक पहाड़ पर काम करते थे। बुधवार सुबह दोनों मजदूर 200 फीट गहरी खदान में ब्लास्टिंग के लिए छेद कर रहे थे। तभी ऊपर से पत्थर खिसकने से दोनों युवक पत्थर में दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अन्य श्रमिक वहां से भाग निकले। दो मजदूरों की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना थाना कबरई पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। ग्रामीणों व परिजनों का आरोप है कि बिना सुरक्षा मानक श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। जिससे घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले भी कई श्रमिक मौत का शिकार बन चुके हैं। दो श्रमिकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।