फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Two including ward boy Died, two injured

महोबा में दर्दनाक हादसा: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में वार्ड ब्वाय समेत दो की मौत, दो लोग घायल

Tue, 13 Jun 2023 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jun 2023 10:31 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Mahoba: Two including ward boy Died, two injured
सुखलाल व सुभाष की फाइल फोटो, दुर्घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले के महोबकंठ में बैंदो-कोहनिया मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में वार्ड ब्वाय समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी पनवाड़ी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और दो की जान चली गई।

विज्ञापन


थाना महोबकंठ के कोहनिया निवासी सुखलाल (56) स्वास्थ्य केंद्र बैंदो में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात था। वर्तमान में वह मध्यप्रदेश के हरपालपुर में निवास बनाकर रहता था। मंगलवार की शाम अस्पताल से ड्यूटी कर वह अपने साथी परसद्दी श्रीवास (50) के साथ बाइक से हरपालपुर जा रहा था। तभी बैंदो-कोहनिया मार्ग पर बाबू तालाब के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सुखलाल की मौके पर मौत हो गई जबकि परसद्दी घायल हो गया।

विज्ञापन

वहीं दूसरी बाइक में सवार सुभाष अहिरवार (17) ने भी मौके पर दम तोड़ दिया जबकि उसकी बहन रामदेवी (19) गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

बहन की शादी से पहले भाई की मौत से मातम
थाना क्षेत्र के कोहनिया निवासी धरम अहिरवार की पुत्री रामदेवी की 22 जून को शादी तय है। जिसकी तैयारियों को लेकर परिजन जुटे थे। शादी में बाइक देने के लिए पनवाड़ी एजेंसी से बाइक खरीदी थी। मंगलवार को भाई सुभाष अपनी बहन रामदेवी के नाम बाइक का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उसके साथ पनवाड़ी एजेंसी जा रहा था। रास्ते में बाइक की भिड़ंत होने से सुभाष की मौत हो गई जबकि रामदेवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed