फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Troubled by molestation, the girl committed suicide, even after complaining twice, the police did not take action

महोबा: छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने किया सुसाइड, दो बार शिकायत करने पर भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Fri, 21 Jan 2022 08:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 Jan 2022 08:43 PM IST
सार

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार की देर शाम आरोपी ने घर में घुसकर छेड़खानी करते हुए धमकी दी थी। एक माह से लगातार परेशान किए जाने पर दो बार थाने में शिकायत की गई।  लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
Mahoba: Troubled by molestation, the girl committed suicide, even after complaining twice, the police did not take action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा के पनवाड़ी में झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने सरकार और पुलिस के महिला सुरक्षा के दावों की पोल एक बार फिर खोल कर रख दी है। प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति है। जिसने यूपी पुलिस को दोबारा कटघरे में ला खड़ा किया है। ‘बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ’ का नारा कागजों में दर्ज इबारत भर बनकर रह गया है। हकीकत से इसका कोई सरोकार नहीं है। 
विज्ञापन


मामला थाना महोबकंठ के एक गांव का है। यहां छेड़छाड़ से परेशान युवती ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार की देर शाम आरोपी ने घर में घुसकर छेड़खानी करते हुए धमकी दी थी। एक माह से लगातार परेशान किए जाने पर दो बार थाने में शिकायत की गई।  लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती को गांव का ही युवक एक माह से लगातार परेशान कर रहा था। यह बात युवती ने अपने पिता को भी बताई। जिसके बाद पिता ने थाने में लिखित सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बढ़ते गए। गुरुवार की देर शाम जब परिजन खेत चले गए। तब युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने और शोहदे के लगातार परेशान करने से आहत युवती ने शुक्रवार की सुबह कमरे के अंदर पंखे के छल्ले से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजे न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। तब उन्होंने दरवाजे तोड़कर देखा तो युवती फांसी पर लटकती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि एक माह से गांव का ही युवक उसकी पुत्री को परेशान करते हुए जबरन शादी का दबाव बना रहा था। कोर्ट मैरिज न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 18 व 22 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ थाने में लिखित सूचना दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने आजतक कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे पुत्री ने यह कदम उठाया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए शव को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप का कहना है कि मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पीड़िता व उसके पिता ने थाना महोबकंठ में कोई तहरीर नहीं दी। उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा गया था। शिकायती पत्र जांच के लिए उनके पास आया था। गुरुवार को दोनों पक्षों को कुलपहाड़ बुलाया गया था पीड़िता आई थी, लेकिन दूसरा पक्ष नहीं आया। जिसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया गया था।  - उमेश चंद्र,पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़



पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं होती घटना

एक ओर जहां महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में शासन द्वारा त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए जा रहे हैं। वहीं स्थानीय थाने में दो बार शिकायत के बाद छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होना पुलिस की लापरवाही उजागर कर रहा है। घटना के बाद ग्रामीण पुलिस पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि पुलिस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed