फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Three people including two teenagers riding bike died tragically after being hit by a truck

Mahoba Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों समेत तीन की दर्दनाक मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

Mon, 05 May 2025 11:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 May 2025 11:08 AM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Mahoba: Three people including two teenagers riding bike died tragically after being hit by a truck
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे पर बरबई गांव के पास रविवार की रात करीब 12.30 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। गिट्टी लदे ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रक ने डंपर को ओवरटेक करते हुए सड़क किनारे बाइक के पास खड़े किशोर समेत तीन लोगों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने सड़क पर पड़े शवों और बाइक को अलग कराकर आवागमन बहाल कराया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


कस्बा कबरई के मोहल्ला राजीव नगर निवासी प्रमोद कुशवाहा (25) शादी समारोहों में खाना बनाने का काम करता था। बरबई गांव निवासी रमेश कुशवाहा के बेटे वीरेंंद्र की रविवार की रात शादी थी। इसमें प्रमोद अपने साथी जीतू कुशवाहा (18), भारत (17) व हीरो कुशवाहा (18) के साथ मिष्ठान और खाना बनाने गया था। देर रात चारों लोग दो बाइकों से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


तभी बरबई से दो किमी आगे लघुशंका लगने पर हीरो कुशवाहा ने बाइकें रुकवा लीं। तीनों युवक सड़क किनारे बाइक के पास खड़े हो गए जबकि हीराे कुशवाहा लघुशंका करने कुछ दूरी पर चला गया। इसी दौरान महोबा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक ने दूसरे वाहन से ओवरटेक करते हुए सड़क किनारे खड़े किशोर समेत तीनों लोगों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ने की कोशिश की। खन्ना टोल प्लाजा से निकले ट्रक का नंबर लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना से मृतक प्रमोद की पत्नी रोशनी व दो वर्षीय बेटे पीयूष का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक भारत कक्षा 11वीं और जीतू कक्षा नौवीं का छात्रा था। दोनों पढ़ाई के साथ-साथ बुकिंग मिलने पर खाना बनवाने के काम में सहयोग करने के लिए जाते थे।

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को ट्रेस कर लिया है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।

 

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत होने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फेसबुक पर पोस्ट कर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।                                                                         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed