{"_id":"5ec3fdd7c73760024d24d5f9","slug":"mahoba-three-migrant-ladies-laborers-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: सड़क हादसे में हुई तीन प्रवासी मजदूर महिलाओं की मौत, मां को याद कर रोता रहा आठ माह का मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: सड़क हादसे में हुई तीन प्रवासी मजदूर महिलाओं की मौत, मां को याद कर रोता रहा आठ माह का मासूम
Wed, 20 May 2020 12:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 20 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : ANI
महोबा जिले में सोमवार रात हाईवे में महुआ मोड़ पर हुई तीन प्रवासी मजदूर महिलाओं की मौत ने आम आदमी को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में अलग-अलग गांव में तीनों शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।
उधर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव ने दी। दिल्ली से महोबा जनपद आते समय 25 प्रवासी श्रमिकों से भरा मिनी ट्रक थाना पनवाड़ी के महुआ मोड़ के पास पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत से जिले के ग्रामीण मजदूर बुरी तरह सहम गए हैं।
पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव खरेला भेजा। जहां पर एसडीएम राकेश कुमार, अपर एसपी वीरेंद्र कुमार, कोतवाली चरखारी की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। चपका बिहार में तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा और कोतवाली प्रभारी अवध सिंह की मौजूदगी में और ग्राम पवा में सीओ चरखारी दिनेश कुमार, थानाध्यक्ष श्रीनगर की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मां के लिए बिलख रहा आठ माह का नवजात
सड़क हादसे में ग्राम चपका बिहार की अनीता पत्नी कालीचरन की मौत के बाद उसके आठ माह के मासूूम बच्चे आर्यन का बुरा हाल है। बच्चे का पिता जिला अस्पताल में उपचार करा रहा है। मां परलोक सिधार गई। माता-पिता के बिना मासूम बच्चा बिलख कर रो रहा है। बच्चे की चाची बोतल में दूूध पिलाकर बहला रही है लेकिन वह मां को याद करके रोए जा रहा है। मासूम बच्चे को रोता देख लोगों की आंखें भर आईं।