फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: The funeral procession of father-in-law and daughter-in-law was raised together

Mahoba: बहू की हत्या कर ससुर ने फंदा लगाकर दी थी जान, एक साथ उठी दोनों की अर्थी, हर आंख हुई नम

Sun, 15 Sep 2024 08:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Sep 2024 08:01 PM IST
सार

Mahoba News: बहू की हत्या कर ससुर के फंदा लगाकर जान देने के मामले में रविवार की शाम एक साथ दोनों की अर्थी उठाई गई। मंजर देख हर आंख नम हो गई।

विज्ञापन
Mahoba: The funeral procession of father-in-law and daughter-in-law was raised together
ससुर के आत्महत्या करने के बाद घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में महोबकंठ थाना क्षेत्र के चौका गांव में बहू की हत्या के बाद ससुर के फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम एक साथ ससुर और बहू की अर्थी उठाई गई। इससे हर आंख नम दिखी। पुलिस की मौजूदगी में शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। चौका निवासी मायादेवी का शव शनिवार को चारपाई पर खून से लथपथ मिला था।

विज्ञापन


मृतका के पिता रामकिशन कुशवाहा ने बेटी के ससुर गोपाल व पति रवि कुशवाहा पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद ससुर फरार हो गया और खेत में लगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी थी। रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को ससुर व बहू का एक अंतिम संस्कार होने पर पूरे गांव में मातम रहा। उधर, मायके पक्ष के लोग मृतका के तीन बच्चों रोशनी, रोशन और कृष्णा की परवरिश को लेकर परेशान दिखे।
विज्ञापन


वह पूरे दिन पति को जेल भिजवाने या बचाने की चर्चाएं करते रहे। वहीं, मृतका का पति रवि खुद को निर्दोष बता रहा है। उसका कहना है कि घटना के समय वह सो रहा था। बड़ी बेटी रोशनी ने उसे जगाकर मां के खून से लथपथ पड़े होने की जानकारी दी थी जबकि पिता घर से फरार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed