{"_id":"6686af2bb06261e0210f4dad","slug":"mahoba-teenager-who-went-for-treatment-was-molested-family-members-beat-the-doctor-2024-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: इलाज के लिए गई किशोरी से छेड़खानी, परिजनों ने डॉक्टर को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: इलाज के लिए गई किशोरी से छेड़खानी, परिजनों ने डॉक्टर को चप्पलों से पीटा
Thu, 04 Jul 2024 07:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:48 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में इलाज के लिए गई किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर को जमकर पीटा।
विज्ञापन
डॉक्टर को पीटते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा में कस्बा खरेला में एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने गई किशोरी से डॉक्टर ने छेड़खानी कर दी। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने डॉक्टर को क्लीनिक से बाहर निकालकर चप्पलों से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर मामला रफादफा करा दिया।
विज्ञापन
कस्बा खरेला के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी को तेज बुखार होने और हालत बिगड़ने पर परिजन मंगली बाजार में संचालित निजी क्लीनिक में इलाज कराने ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर बोतल लगा दी। इस दौरान परिजन बाहर बैठ गए। आरोप है कि तभी डॉक्टर ने किशोरी से छेड़खानी कर दी। किशोरी के रोने की आवाज आने पर माता, पिता व भाई अंदर पहुंच गए और डॉक्टर की मारपीट करते हुए खींचकर बाहर ले आए। जहां परिजनों ने डॉक्टर को चप्पलों से पीटा। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में एक महिला डॉक्टर को जमीन में पटककर चप्पलों से पीटती नजर आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष खरेला गोपालचंद्र कनौजिया का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है। फिर भी डॉक्टर दिनेश के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उधर, डॉक्टर का कहना है कि उपचार के रुपये मांगने पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।