फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Teenager shot by bullies, referred to Jhansi in critical condition

Mahoba: दबंगों ने किशोर को मारी गोली, गंभीर हालत में झांसी रेफर, बाइक सवार चार लोगों ने दिया घटना को अंजाम

Tue, 11 Apr 2023 04:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Apr 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Teenager shot by bullies, referred to Jhansi in critical condition
घायल किशोर - फोटो : अमर उजाला

महोबा जिले में शहर के बिच्छू पहाड़िया स्थित कांशीराम कॉलोनी में दो बाइकों पर सवार चार दबंगों ने एक किशोर को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ व कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी निवासी सफीक का 16 वर्षीय पुत्र शादाब सोमवार रात दुकान से गुटका खरीदकर घर वापस लौट रहा था। तभी दो बाइकों में सवार चार दबंगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली शादाब के सीने में लगने से वह अचेत होकर गिर गया। तब आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन


गोलीकांड की घटना से अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सीओ सदर रामप्रवेश राय और कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सीओ का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed