Mahoba छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, मां और बहन की मौत से था आहत, घटना की जांच कर रही है पुलिस
Mahoba News: मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र जनपद प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी रामकुंवर की कैंसर के चलते मौत हो गई थी। एक नवंबर को उसकी बड़ी पुत्री मीना की आंत की बीमारी के चलते मौत हो गई, जिससे पुत्र परेशान रहता था।
विस्तार
महोबा जिले में डेढ़ वर्ष के अंदर बीमारी से मां और बहन की मौत होने से परेशान छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में मातम छा गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मोहल्ला नयापुरा नैकाना निवासी प्रकाश मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके दो पुत्रियां मीना, सुनीता व तीन पुत्र राजेंद्र, हरीश और विकास हैं। शनिवार की रात विकास (18) ने कमरे में जाकर पाइप के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
सुबह जब परिजन जागे तो कोई आहट न मिलने पर आशंका हुई। तब किसी तरह कमरे में जाकर देखा तो छात्र फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने छात्र को फंदे से नीचे उतारते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जांच कर रही है पुलिस
मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र जनपद प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी रामकुंवर की कैंसर के चलते मौत हो गई थी। एक नवंबर को उसकी बड़ी पुत्री मीना की आंत की बीमारी के चलते मौत हो गई, जिससे पुत्र परेशान रहता था। घटना से परिजनों का जिला अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।