फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Student Commits Suicide by Jumping into Urmil Dam Amidst Love Affair Sent Final Audio Message to Sister

UP: प्यार की दुहाई या कुछ और सच? आखिरी अलविदा कह उर्मिल बांध में कूदा वीरू, कहा- मां को बता देना, मैं मर गया

Sun, 24 May 2026 05:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 24 May 2026 05:29 AM IST
सार

Mahoba Student Suicide News: अतरारमाफ गांव निवासी स्नातक छात्र वीरेंद्र (21) ने प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक डांट के बाद शुक्रवार को उर्मिल बांध में कूदकर जान दे दी। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह के मुताबिक, बहन को वॉट्सएप पर सुसाइड ऑडियो भेजा था। 

विज्ञापन
Mahoba Student Commits Suicide by Jumping into Urmil Dam Amidst Love Affair Sent Final Audio Message to Sister
महोबा छात्र सुसाइड केस - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा में प्रेम-प्रसंग के चलते एक स्नातक छात्र ने उर्मिल बांध में कूदकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने अपनी बहन को व्हाट्सएप पर ऑडियो संदेश भेजकर मां को मरने की सूचना देने को कहा था। 24 घंटे बाद शनिवार शाम को एसडीआरएफ टीम ने युवक का शव बांध से खोज निकाला।

विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार ने बताया कि प्रेमिका उसके भाई पर शादी का दबाव बना रही थी, इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। अतरारमाफ गांव निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू (21) शुक्रवार को साईं कॉलेज महोबा से परीक्षा देकर घर लौटा था।

विज्ञापन
Trending Videos

अपनी बहन को ऑडियो संदेश भेजा
उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने शादी की बात मां को बताई तो मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद वह घर से निकल गया और शाम करीब छह बजे यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध में छलांग लगा दी। इससे पहले युवक ने अपनी बहन को ऑडियो संदेश भेजा।

विज्ञापन

मम्मी को बता देना मैं मर गया
इसमें उसने कहा कि मेरी वजह से किसी की इज्जत नहीं जाएगी और मैं भी नहीं बचूंगा। मम्मी को बता देना मैं बांध पर हूं और मर गया। परिजनों को यह संदेश मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

शाम छह बजे युवक का शव बांध में बरामद हुआ
बांध के किनारे युवक का मोबाइल और चप्पल मिली। तब राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को सूचना दी गई। शनिवार को पूरे दिन बचाव दल युवक की तलाश में जुटा रहा और शाम छह बजे युवक का शव बांध में बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।

किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है
शव को खोजकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। मृतक के भाई के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed