{"_id":"66f423111ac747f88608b54f","slug":"mahoba-six-people-injured-in-jackal-attack-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: सियार के हमले से छह लोग घायल, ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गांव में करते रहे गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: सियार के हमले से छह लोग घायल, ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गांव में करते रहे गश्त
Wed, 25 Sep 2024 08:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Sep 2024 08:23 PM IST
सार
Mahoba News: गांव में घुसकर सियार ने हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सियार के खिरियाकलां गांव में घुसने पर लाठी-डंडे लेकर गश्त करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले में कस्बा बेलाताल और खिरियाकलां गांव में सियार ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। गांव में टीम ने डेरा जमाया है। इस बीच ग्रामीण रात भर लाठी-डंडे लेकर गश्त करते रहे। कस्बा बेलाताल के मोहल्ला घुसियाना निवासी किसान केसरदास (65) व मूलचंद्र (60) बुधवार की शाम खेत पर थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार दोनों पर सियार ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। आसपास मौजूद अन्य किसानों ने सियार को खदेड़ा तो जंगल की ओर भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया। इसी तरह थाना अजनर के खिरियाकलां गांव में भी सियार ने दरवाजे पर खड़ी महिला लाड़कुंवर पर हमला बोलने के बाद जंगली जानवर घर में घुस गया। जहां मौजूद कुंवरदेवी, उदयभान और रीतेश को भी घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने एकजुट होकर सियार को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
जंगली जानवरों के गांव में घुसने से ग्रामीणों में भय है। उन्होंने अपने छोटे बच्चों को घरों में कैद किया है। वन रेंजर अजनर छेदालाल का कहना है कि वन विभाग की टीम को भेजा गया है। गांव मं मुनादी कराकर लोगों से सतर्क रहने और लाठी-डंडे लेकर ही खेतों की ओर जाने की अपील की गई है।