फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Retired employee dies in car accident

Mahoba: कार की टक्कर से सेवानिवृत कर्मचारी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 08 Oct 2024 04:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Oct 2024 04:47 PM IST
सार

महोबा जिले में सड़क हादसा हुआ। सेवानिवृत्त कर्मचारी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Mahoba: Retired employee dies in car accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भोजन करने के बाद सड़क किनारे टहल रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी की कार की टक्कर से मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। कस्बा खरेला के मोहल्ला जालिब निवासी शरदेंदु प्रकाश सचान (61) काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। एक साल पहले वह सेवानिवृत्त हुए थे। सोमवार की शाम करीब सात बजे शरदेंदु भोजन करने के बाद सड़क किनारे टहल रहे थे।
विज्ञापन


तभी धवारी तिगैला के पास मुस्करा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय शरदेंदु की रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed