फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Police arrested man who converted people, used to inspire people by luring money

महोबा: धर्मांतरण कराने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रुपयों का लालच देकर लोगों को करता था प्रेरित

Sun, 12 Sep 2021 12:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Sep 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Police arrested man who converted people, used to inspire people by luring money
धर्मांतरण कराने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
महोबा के पनवाड़ी में ईसाई धर्म का प्रचार कर गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों का धर्मांतरण कराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिंदू संगठनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पीड़ित की तहरीर पर धर्मांतरण कराने वाले आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्घ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी के पास से आधा दर्जन से अधिक ईसाई धर्म की पुस्तकें बरामद हुई हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। थाना पनवाड़ी के सिमरिया गांव में गरीब मजदूरों को धर्म परिवर्तन कराने के लिए एक युवक शनिवार की रात प्रेरित कर रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने आरएसएस समेत हिंदू संगठनों को दी। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मयंक तिवारी के नेतृत्व में मनोज शिवहरे, आयुष कुमार, सत्येंद्र गुप्ता समेत तमाम कार्यकर्ता गांव पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने  अपना नाम आशीष जॉन निवासी अलीपुरा पनवाड़ी बताया। मूलरूप से बलिया जिले का रहने वाला आशीष जॉन आठ सालों से अलीपुरा में किराए के मकान में रह रहा था। पीड़ित सचिन दुबे निवासी ठकुरासपुरा पनवाड़ी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक माह पहले आशीष जॉन उसे हरपालपुर चौराहा में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान उसने यीशु को स्वीकार करने की बात कही। इसके एवज में 12 हजार रुपये प्रतिमाह देने को कहा। कई बार उसने प्रेरित करते हुए बताया कि ईसाई धर्म अपनाने से तुम्हारी सब परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही पढ़ने के लिए ईसाई धर्म से जुड़ी किताबें दी और चर्च चलने के लिए कहा।

धर्म बदलने का विरोध करने पर हमेशा बर्बाद रहने की बात कही गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्घ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश (3 व 5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी दीपक कुमार पांडेय का कहना है कि प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

किराए के कमरे में बड़ी गाड़ियों से आते थे लोग
थाना पनवाड़ी के अलीपुरा गांव में किराए के मकान में रहने वाले आशीष जॉन के कमरे में रात के समय अक्सर लोगों की आवाजाही होती थी। मोहल्लेवासियों ने बताया कि समय-समय पर किराए से रहने वाले युवक के यहां बैठकें होती थी। बड़े-बड़े लोग उसके घर आते-जाते थे और घंटों गुफ्तगू होती थी।

बताया कि यदि मामले की सही जांच हुई तो धर्म परिवर्तन के कई मामले उजागर होंगे। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आर्थिक रूप से परेशान है। ऐसे लोगों को रुपये देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था। लोग जब उससे काम के बारे में पूछते थे तो वह चरखारी के क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ाने की बात कहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed