फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Officer of Hindu organisations were assaulted and fired, case filed against seven

Mahoba: हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से मारपीट व फायरिंग, तीन नामजद समेत सात पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Jan 2023 01:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Jan 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Officer of Hindu organisations were assaulted and fired, case filed against seven
घटना के बाद शहर कोतवाली में मौजूद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में शोकसभा कार्यक्रम में शामिल होकर चार पहिया वाहन से लौट रहे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को रोककर विशेष समुदाय के लोगों ने मारपीट कर दी। जान बचाकर भाग रहे पदाधिकारियों पर फायरिंग की गई। जिससे दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर देर रात एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन नामजद समेत सात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक अवधेश शर्मा, जिला संयोजक विपिन भदौरिया, विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री मयंक तिवारी व भाजपा के भरतलाल तिवारी सोमवार रात शहर के पठा रोड स्थित जीतेंद्र द्विवेदी के घर शोकसभा में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


देर रात वापस लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पठा तिराहे पर बीच सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा कर गाड़ी रोक ली। पदाधिकारियों के कार से उतरते ही मारपीट शुरू कर दी। बाद में जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। हालांकि, पदाधिकारी बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज सुनकर दौड़े लोगों को देखकर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला किए जाने की सूचना पर कोतवाली में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई। कार्यकर्ता दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हो-हल्ला मचाने लगे। अवधेश शर्मा की तहरीर पर रिजवान उर्फ लिच्चू, आतंक, अकील व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एक राय होकर मारपीट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं। जल्द ही दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed