फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Husband brutally murdered his wife, police arrested

पत्नी को दी दर्दनाक मौत: आरोपी बोला- चरित्र पर था शक इसलिए की हत्या, इसका कोई अफसोस नहीं है...

Thu, 01 Jun 2023 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Jun 2023 08:58 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में पत्नी के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
Mahoba: Husband brutally murdered his wife, police arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना श्रीनगर के ज्योरइया गांव में पत्नी के हत्यारे को पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर था इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। उसको कोई अफसोस नहीं है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी कमलेश कुशवाहा को गुरुवार सुबह गांव के बाहर से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर मंडी के अंदर झाड़ियों से कुल्हाड़ी बरामद की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने बाद जेल भेज दिया। ज्योरइया निवासी कमलेश कुशवाहा ने बुधवार सुबह सोते समय अपनी पत्नी अनीता की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। मृतका के पिता ने दहेज की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी अपर्णा गुप्ता ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed