फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: house burnt to ashes due to fire, whole family went in wedding

महोबा: घर में लगी आग से गृहस्थी हुई राख, शादी में गया था पूरा परिवार

Thu, 10 Dec 2020 12:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 10 Dec 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: house burnt to ashes due to fire, whole family went in wedding
आग से जलकर राख हुआ मकान - फोटो : amar ujala
महोबा के गहरा गांव निवासी दस्सी प्रजापति के मकान में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से लाखों की गृहस्थी जलकर राख हो गई है। दस्सी अपने दोनों पुत्रों पूरन एवं मुन्ना के परिवार के साथ खेत में मकान बनाकर रहता है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम घर में ताला लगाकर पूरे परिवार सहित गांव के ही सेवक पुत्र बल्दू प्रजापति के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। देर शाम गांव के बाहर खेत पर बने दस्सी के मकान में आग की लपटें दिखाई देने के कारण ग्रामीणों ने दस्सी के परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन


आनन-फानन में पहुंचे ग्रामीणों व दस्सी के परिवार के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखे हुए सामान सहित पूरा घर जलकर खाक हो चुका था। दस्सी के पुत्र पूरन ने बताया कुछ दिन बाद बेटी आरती व छोटे भाई मुन्ना की बेटी भारती की शादी होनी थी। इसलिए शादी का भी सामान घर पर ही रखा था। आग लगने के कारण घर पर रखे हुए शादी के सामान सहित गेहूं, चना, कपड़े आदि गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed