{"_id":"6268088f8dbc40132c69a178","slug":"mahoba-gulabi-gang-helped-the-victim-by-collecting-donations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय कार्य: महिला को पति ने मारपीट कर घर से निकाला, गुलाबी गैंग ने चंदा एकत्र कर पीड़िता की मदद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय कार्य: महिला को पति ने मारपीट कर घर से निकाला, गुलाबी गैंग ने चंदा एकत्र कर पीड़िता की मदद की
Tue, 26 Apr 2022 08:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Apr 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
गुलाबी गैंग ने पीड़िता की मदद की
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में कार्रवाई न होने पर मंगलवार को गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपत पाल पीड़िता व महिलाओं के साथ तहसील पहुंची। उन्होंने एसडीएम जितेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।
बताया कि हमीरपुर के करहिया गांव लक्ष्मी की शादी शहर के भटीपुरा निवासी जीतेंद्र कुमार के साथ वर्ष 2007 में हुई थी। शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर लक्ष्मी का प्रताड़ित किया जाने लगा। एक माह पहले महिला को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिससे वह दर-दर की ठोकरें खा रही है। ज्ञापन देने के बाद गुलाबी गैंग की महिलाओं ने चंदा एकत्र कर पीड़िता को सौंपा और आगे भी मदद व न्याय दिलाने का भरोसा दिया।