{"_id":"69ef2b7eb1831e567303af65","slug":"mahoba-former-district-secretary-levels-serious-allegations-against-bjp-district-president-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पद के बदले हमबिस्तर होने का दबाव बनाया... पूर्व जिला मंत्री का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पद के बदले हमबिस्तर होने का दबाव बनाया... पूर्व जिला मंत्री का आरोप
Mon, 27 Apr 2026 03:02 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:02 PM IST
सार
Mahoba News: भाजपा की पूर्व जिला मंत्री ने जिला उपाध्यक्ष पद के बदले हमबिस्तार होने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भाजपा की पूर्व जिला मंत्री
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
भाजपा की पूर्व जिला मंत्री ने पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जिला उपाध्यक्ष पद के बदले उन पर हमबिस्तर होने का दबाव बनाया गया। वहीं, जिला अध्यक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे छवि धूमिल करने की साजिश बताया है।
विज्ञापन
जिले में भाजपा के अंदर मची तकरार अब सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गई है। नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद से ही आरोपों का दौर जारी है। अब पूर्व जिला मंत्री ने फेसबुक लाइव में सीधे तौर पर जिलाध्यक्ष पर पद के बदले अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने जिला उपाध्यक्ष पद के लिए बात की, तो जिला अध्यक्ष ने उनके सामने ऐसी शर्त रखी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गईं।
विज्ञापन
आरोप है कि जिला अध्यक्ष ने उन्हें दिल्ली और लखनऊ साथ चलने का प्रस्ताव दिया और बात न मानने पर पद से हटाने या पार्टी से बाहर करने की धमकी दी। आरोप लगाया कि पार्टी के दो अन्य पदाधिकारी भी उन पर जिला अध्यक्ष की बात मानने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वह वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित थीं, लेकिन जब उनके पति को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई, तब उनका सब्र टूट गया और उन्हें फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात सार्वजनिक करनी पड़ी।
विज्ञापन
उधर, जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने आरोपों की निंदा करते हुए उनका खंडन किया है।
