{"_id":"5f687a5c8ebc3e0df12bed85","slug":"mahoba-firing-threatened-by-crusher-businessman-two-hours-before-being-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा गोलीकांड : क्रशर कारोबारी के गोली लगने से दो घंटे पहले दी थी धमकी, सामने आया ये सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा गोलीकांड : क्रशर कारोबारी के गोली लगने से दो घंटे पहले दी थी धमकी, सामने आया ये सच
Mon, 21 Sep 2020 03:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 21 Sep 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
महोबा गोलीकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा में आठ सितंबर को क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को गोली मारे जाने के दो घंटे पहले व्यापारी के साले को फोन पर धमकाने वाले आशू भदौरिया को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया। एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आशू को वायरल आडियो के मामले में हिरासत में लिया गया है।
शहर के शुक्रवारी बाजार मोहल्ला निवासी आशू भदौरिया ने 8 सितंबर को क्रशर कारोबारी इंद्रकांत के साले बृजेश शुक्ला को फोन पर धमकी देते हुए पूछा था कि इंद्रकांत कहां हैं। कहा था कि उससे कहो कि तत्काल राजा साहब से बात करें। नहीं तो समझ रहे हो, मुझे आशू भदौरिया कहते हैं।
कॉल करने के दो घंटे बाद ही इंद्रकांत को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। आशू की बातचीत का आडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कोतवाली प्रभारी एके सिंह पुलिस फोर्स के साथ आशू के घर पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
रविकांत के ने की एएसपी के तबादले की मांग
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत के भाई रविकांत त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चित्रकूटधाम मंडल के आईजी को पत्र भेजकर एएसपी वीरेंद्र कुमार के तबादले की मांग करते हुए कहा कि इनके रहते न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।