फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: farmer sleeping in his house on his farm was brutally murdered with bricks and stones

Mahoba: खेत पर बने मकान में सो रहे किसान की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 27 Dec 2025 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Dec 2025 10:10 PM IST
सार

किसान की निर्मम हत्या की घटना सामने आई है। मामला कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव का है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंच साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Mahoba: farmer sleeping in his house on his farm was brutally murdered with bricks and stones
किसान की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव में खेत पर बने मकान में सो रहे वृद्ध की अंगोछा से गला दबाने के बाद ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। सुबह जब परिजन पहुंचे तो उसका शव खून से लथपथ मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंच जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। परिजनोंं ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


गुढ़ा गांव निवासी लालदिवान राजपूत (75) खेती करते थे। वह खेत पर ही बने मकान में रहते थे। बेटे हरनारायण व भागवली परिवार समेत गांव में रहते हैं। शुक्रवार की रात लालदिवान की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। गले में अंगोछे का फंदा लगा मिला और सिर पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया। सुबह करीब नौ बजे जब बड़ा बेटा हरनारायण पिता को खाना देने पहुंचा तो पिता को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की बारीकी से जांच के बाद जल्द खुलासे का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन


बड़े बेटे हरनारायण ने बताया कि गांव में किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं थी। पिता के पास 60 बीघा जमीन थी। उन्होंने पांच साल पहले 19 बीघा भूमि बेचकर रुपये दोनों पुत्रों को बांट दिए थे। दस-दस बीघा भूमि भी उसके और भाई के नाम कर दी थी। हत्या किसने और क्यों की, यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि गुढ़ा गांव में एक व्यक्ति के मृत होने की सूचना मिली थी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे पर ही घूम रही शक की सुई
खेत में अकेले रह रहे वृद्ध की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस के शक की सुई छोटे बेटे पर घूम रही है। बताया जा रहा है कि लालदिवान की पत्नी रामकुमारी का दो साल पहले निधन हो गया था। तब से वह अकेले रहता था। दोनों बेटे एक-एक माह पिता को भोजन देते थे। इस महीने बड़े बेटे हरनारायण का नंबर था। बताया जा रहा है कि छोटा बेटा भागवली अक्सर पिता से विवाद करता था। उसे आशंका रहती थी कि पिता पूरी जमीन बड़े बेटे के नाम न कर दें। पुलिस प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। घटना का जल्द पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed