फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: ex sho send lucknow jail in case of crusher businessman death

महोबा: लखनऊ जेल भेजे गए तत्कालीन थानाध्यक्ष, क्रशर कारोबारी की मौत के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Thu, 26 Nov 2020 07:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Nov 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: ex sho send lucknow jail in case of crusher businessman death
महोबा कांड - फोटो : amar ujala
महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में गिरफ्तार कबरई थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शुक्ला को पुलिस ने लखनऊ में एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लखनऊ जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


कबरई कस्बा निवासी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में करबई थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शुक्ला को नामजद किया गया था। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी थानाध्यक्ष को एसपी ने निलंबित कर दिया था। बाद में उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


करीब ढाई महीने से फरार चल रहे देवेंद्र कुमार को पुलिस टीम ने महोबकंठ इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया था। एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ ही मामले की विवेचना कर रहे एसपी क्राइम प्रयागराज आशुतोष कुमार मिश्रा ने लंबी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी का डॉक्टरी परीक्षण कराया। इसके बाद लखनऊ ले गई। कबरई थाना प्रभारी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि दोपहर बाद आरोपी थानेदार को पुलिस टीम ने लखनऊ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में लखनऊ जिला कारागार में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed