{"_id":"679f7a5a39d4f3a8ea08ce25","slug":"mahoba-eight-arrested-while-digging-in-a-temple-in-greed-for-buried-treasure-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: गड़े धन के लालच में मंदिर में खोदाई करते आठ गिरफ्तार, ये सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: गड़े धन के लालच में मंदिर में खोदाई करते आठ गिरफ्तार, ये सामग्री बरामद
Sun, 02 Feb 2025 07:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Feb 2025 07:31 PM IST
सार
Mahoba News: गड़े धन के लालच में मंदिर में खोदाई करते आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खोदाई में प्रयुक्त फावड़ा, कुल्हाड़ी, सब्बल और पूजन सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आठों आरोपी व बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना महोबकंठ अंतर्गत गड़े धन के लालच में कुछ लोगों ने रात में प्राचीन देवी मंदिर परिसर में खोदाई कर रहे थे। मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात ग्रामीणों ने सूचना दी कि बड़ा लिलवां गांव के बाहर स्थित देवी मंदिर परिसर में कुछ लोग तांत्रिक की मदद से गड़ा धन निकालने के लिए खोदाई कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर अनवर खान, संतोष अहिरवार निवासी कोहनिया, अनवर हुसैन, इलियास खान निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश, दीपेंद्र राजपूत निवासी लोहरगांव, राजकुमार अहिरवार, बूठे अहिरवार व हरि सिंह निवासी हरपालपुर, छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया। हृदेश राजपूत अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से दो फावड़ा, दो तसला, चार टॉर्च, फूलमाला, अगरबत्ती, पांच मोमबत्ती, नारियल व अन्य पूजन सामग्री बरामद की। सीओ दीपक दुबे का कहना है कि मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है।