फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba echoed with the sound of bullets, bullies fired several rounds at the victims house

UP: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा महोबा, दबंगों ने पीड़ित के घर की कई राउंड फायरिंग, देखें Video

Mon, 08 Jan 2024 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 08 Jan 2024 01:55 PM IST
सार

Mahoba News: भटीपुरा चौकी प्रभारी सत्यवेंद्र सिंह का कहना है कि दो दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले की जांच कराई जा रही है। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। आरोपी सीसीटीवी में गोली चलाते कैद हुए हैं।

विज्ञापन
Mahoba echoed with the sound of bullets, bullies fired several rounds at the victims house
वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में दो दिन पहले हुए मामूली विवाद में रिपोर्ट दर्ज होने से बौखलाए दबंगों ने रविवार की रात पीड़ित के घर के दरवाजे पर कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से शहर का समदनगर इलाका गूंज उठा। करीब 25 मिनट तक फायरिंग होने से दहशत फैल गई।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। गोली चलाने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी राज तिवारी की बहन के साथ कुछ दिन पहले दबंगों ने अभद्रता कर दी थी।
विज्ञापन

इसका भाई ने विरोध किया था। इसी खुन्नस के चलते पांच जनवरी की शाम करीब सात बजे बाइक से घर जाते समय राज तिवारी को चार लोगों ने रोक लिया था और बेरहमी से मारपीट कर दी थी। पीड़ित ने वारिस, अरबाज, बॉबी व इजराइल के खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दबंग घर के दरवाजे पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी
रविवार की रात करीब 11 बजे चार दबंग राज तिवारी के घर के दरवाजे पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग होने से लोग घरों में दुबके रहे और किसी ने भी बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटाई। फायरिंग करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

25 मिनट तक फायरिंग करते रहे आरोपी
फुटेज में फायरिंग कर रहे दबंग सीने में गोली मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज कर रहे हैं। पीड़ित राज तिवारी व उसके पिता विजय तिवारी ने बताया कि रात के समय दबंगों ने आठ से दस राउंड फायरिंग की। करीब 25 मिनट तक आरोपी फायरिंग करते रहे। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी मौके से भाग निकले।



फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी
बताया कि दो दिन पहले दबंगों ने मारपीट की थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत करने पर दबंगों ने मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके चलते रात को दहशत फैलाई गई। भटीपुरा चौकी प्रभारी सत्यवेंद्र सिंह का कहना है कि दो दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले की जांच कराई जा रही है। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed