फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Driver died in collision with dumpers

Mahoba: डंपरों की भिड़ंत में चालक की मौत, घायल सहायक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

Sun, 06 Nov 2022 06:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Nov 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Driver died in collision with dumpers
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कानपुर-सागर हाईवे पर खनिज चेकपोस्ट के पास डंपरों की भिड़ंत में कौशांबी निवासी चालक की मौत हो गई और सहायक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे डंपर का चालक भाग निकाला।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य हादसों में 10 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


इसमें दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कौशांबी के शहजादपुर गांव निवासी चालक रामबाबू (23) रविवार सुबह डंपर लेकर कबरई आ रहा था। उसके साथ सहायक दीपक (25) भी था। खनिज चेकपोस्ट के पास रामबाबू का डंपर दूसरे डंपर से टकरा गया। चालक और सहायक डंपर में फंस गए।
विज्ञापन


मौके पर जुटी भीड़ में किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को डंपर से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। दीपक का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

एक तरफ से वाहन निकलते रहे। पुलिस ने दोनों डंपरों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। श्रीनगर में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार ढिकवाहा गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद (50) घायल हो गए। सड़क पार करते समय सिजरिया निवासी नेहा (13) भी ट्रक की चपेट आ गई।

पुलिस ने दोनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह भटीपुरा निवासी परशुराम, बरा निवासी कांशीराम, बबेड़ी निवासी अनीता, सूपा निवासी विष्णु, गौरहारी निवासी छत्रपाल, पिपरी निवासी विकास, संतोष, मुढ़ारी निवासी प्रमोद और लालदिवान आदि भी हादसों में घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed