फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Case: Police raid Ashu's house, threatening the businessman's brother-in-law

इंद्रकांत हत्याकांड: व्यापारी के साले को ऑडियो में धमकाने वाले आशू के घर पुलिस का छापा

Mon, 21 Sep 2020 01:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mahoba Case: Police raid Ashu's house, threatening the businessman's brother-in-law
इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
महोबा में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को गोली लगने से दो घंटे पहले व्यापारी के साले को फोन कर धमकाने वाले आशू भदौरिया के घर रविवार की दोपहर पुलिस ने छापा मारा। जहां से पुलिस आशू को हिरासत में ले गई। छापामारी से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ के लिए आशू को ले जाने की बात कह रही है। शहर के मोहल्ला शुक्रवारी बाजार निवासी आशू भदौरिया ने 8 सितंबर को क्रशर कारोबारी इंद्रकांत के साले बृजेश शुक्ला को कॉल की थी। जिसमें उसने अपना नाम आशू बताते हुए धमकी दी थी कि इंद्रकांत कहां हैं।
विज्ञापन


उससे कहो कि तत्काल राजा साहब से बात करें। नही तो समझ रहे हो, मुझे आशू भदौरिया कहते हैं। कॉल करने के दो घंटे बाद ही इंद्रकांत को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। आशू की बातचीत का आडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की दोपहर पुलिस ने आशू के घर में छापा मारा। जहां से उसे अपने साथ ले गई। अचानक मोहल्ले में पुलिस फोर्स आने से मोहल्ले के लोग घरों में कैद रहे। घटना से जुड़े लोगों पर पुलिस व एसआईटी की पैनी नजर हैं। ऐसे लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर एसआईटी के समक्ष पेश कर उनके बयान कराए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आशू को वायरल आडियो के मामले में पूछताछ के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed