{"_id":"611b99807d922f367d13c285","slug":"mahoba-anti-corruption-team-caught-red-handed-taking-bribe-to-district-horticulture-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: एंटी करप्शन टीम ने जिला उद्यान अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: एंटी करप्शन टीम ने जिला उद्यान अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
Tue, 17 Aug 2021 04:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 17 Aug 2021 04:42 PM IST
सार
उद्यान विभाग में किसानों को स्प्रिंकलर सिंचाई पद्दति अपनाने के लिए किसानों 90 फीसद तक उपकरणों में छूट मिलती है। योजना का लाभ देने के लिए उद्यान अधिकारी ने किसान से 50 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह 50 हजार रुपये की रिस्वत लेते रंगों हाथों विजलेंस टीम ने पकड़ा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में कृषि सिंचाई योजना में किसानों को दिए गए स्प्रिंकलर सेट के भुगतान में फर्म संचालक से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते जिला उद्यान अधिकारी को विजिलेंस टीम झांसी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने 21 लाख रुपये के भुगतान की एवज में तीन लाख रुपये मांगे थे।
शहर के रामनगर में राजपूत इंटरप्राइजेज से 120 किसानों को स्प्रिंकलर सेट व रेनगन सेट की सप्लाई की गई थी। किसानों को स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई अपनाने के लिए उपकरण खरीदने पर 90 फीसदी तक की छूट मिलती है।
फर्म को 62 किसानों का भुगतान कर दिया गया था, जबकि 58 किसानों का लगभग 21 लाख रुपये बकाया भुगतान था। फर्म संचालक दीपू सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी से 58 फाइलों के लंबित भुगतान की मांग की, जिसकी एवज में जिला उद्यान अधिकारी ने तीन लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
संचालक ने 50-50 हजार रुपये की किस्तों में रिश्वत देने की बात कही। जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह द्वारा रिश्वत मांगे जाने की फर्म संचालक ने विजिलेंस कार्यालय झांसी में दर्ज कराई। मंगलवार को विजिलेंस टीम ने पीड़ित संचालक दीपू सिंह से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते जिला उद्यान अधिकारी को छतरपुर रोड स्थित जिला उद्यान कार्यालय से रंगे हाथों पकड़ लिया।
विजिलेंस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर शंभूनाथ तिवारी के बताया कि पीड़ित संचालक ने रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शासन से अनुमति लेने के बाद डीएम महोबा सत्येंद्र कुमार से दो गवाह लिए गए। जिसके बाद जिला उद्यान अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। लिखापढ़ी की जा रही है।