फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Accident, Car crushed two women, both were sifting sand, police engaged in search of driver

Mahoba Accident: दो महिलाओं को कार ने कुचला, बालू छान रहीं थीं दोनों, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 10 Jun 2023 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Jun 2023 02:45 PM IST
सार

Mahoba News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Mahoba Accident, Car crushed two women, both were sifting sand, police engaged in search of driver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में भवन निर्माण के काम में दो महिलाओं लगीं थीं। तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है। हाईवे पर कस्बा श्रीनगर के पास सड़क किनारे भोला अहिरवार के भवन का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

यहां कुल्लाई पहाड़िया निवासी महिला श्रमिक गौरीबाई (50) और रामकुमारी (35) मजदूरी का काम करती थीं। शुक्रवार की देर शाम दोनों महिलाएं भवन निर्माण के लिए बालू छान रहीं थी। तभी महोबा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों महिलाओं को टक्कर मारकर कुचल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर घायल को झांसी रेफर किया
दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल महिलाओं को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गौरीबाई की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। देर रात गौरीबाई की झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

वाहन को जब्त कर होगी कार्रवाई
वहीं, रामकुमारी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतका के पति गौरीशंकर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही वाहन को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed