फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Accident A head on collision between two dumper caught fire driver burned alive traffic halted for hour

Mahoba Accident: दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत में लगी आग, चालक जिंदा जला…एक घंटे ठप रहा आवागमन

Thu, 25 Sep 2025 08:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Sep 2025 08:56 AM IST
सार

Mahoba News: कबरई बाईपास मार्ग पर दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई, जिसमें जलकर एक चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Mahoba Accident A head on collision between two dumper caught fire driver burned alive traffic halted for hour
दो डंपरों की आमने सामने भिड़ंत में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे से कबरई बाईपास मोड़ पर बुधवार की देर रात दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद आग लग गई। दोनों वाहनों में आग लगने से एक डंपर के चालक हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा खुर्द निवासी चालक सोनू (30) उर्फ अशोक खंगार केबिन में फंस जाने के कारण जिंदा जल गया, जबकि दूसरे डंपर के चालक-परिचालक ने कूदकर जान बचा ली। आग इतनी भीषण थी कि हाइवे में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन

एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दोनों डंपर जल गए। आग बुझने के बाद चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समय रहते आग बुझाई जाती, तो चालक को जिंदा निकाला जा सकता था। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मृतक चालक के परिजनों को सूचना देकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed