{"_id":"6363c067dca31a619e076bdb","slug":"mahoba-17-lakh-stolen-from-headmasters-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: प्रधानाध्यापक के घर से 17 लाख की चोरी, एसपी आवास से करीब 500 मीटर दूरी पर हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: प्रधानाध्यापक के घर से 17 लाख की चोरी, एसपी आवास से करीब 500 मीटर दूरी पर हुई वारदात
Thu, 03 Nov 2022 06:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Nov 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
अलमारी का बिखरा सामान दिखाते प्रधानाध्यापक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा में एसपी आवास के पास रहने वाले प्रधानाध्यापक परिवार के साथ साली के घर बर्थडे पार्टी में गए थे। चोर ताले तोड़कर नकदी-जेवर ले गए। तहरीर में प्रधानाध्यापक ने करीब 17 लाख की चोरी होने की जानकारी दी है। शहर के सुभाष नगर निवासी जागेश्वर गौतम पसवरा प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं।
विज्ञापन
उनका मकान एसपी आवास के करीब 500 मीटर की दूरी पर है। बुधवार को उनकी साली की बेटी का जन्मदिन था। जागेश्वर घर में ताला लगाकर परिवार समेत साली के घर कबरई गए थे। रात में मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। अलमारी और बक्से में रखे 1.75 लाख रुपये, सोने के दो हार, दो जंजीर, पांच अंगूठी, झुमकी, मंगलसूत्र, कंगन, नथ, सुई धागा और चांदी के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह घर पहुंचने पर प्रधानाध्यापक को चोरी जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। प्रधानाध्यापक ने नकदी के अलावा 28 तोला सोने व आधा किलो चांदी के गहने चोरी होने की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन