फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: 17 lakh stolen from headmasters house

Mahoba: प्रधानाध्यापक के घर से 17 लाख की चोरी, एसपी आवास से करीब 500 मीटर दूरी पर हुई वारदात

Thu, 03 Nov 2022 06:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Nov 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: 17 lakh stolen from headmasters house
अलमारी का बिखरा सामान दिखाते प्रधानाध्यापक - फोटो : अमर उजाला

महोबा में एसपी आवास के पास रहने वाले प्रधानाध्यापक परिवार के साथ साली के घर बर्थडे पार्टी में गए थे। चोर ताले तोड़कर नकदी-जेवर ले गए। तहरीर में प्रधानाध्यापक ने करीब 17 लाख की चोरी होने की जानकारी दी है। शहर के सुभाष नगर निवासी जागेश्वर गौतम पसवरा प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक  हैं।

विज्ञापन


उनका मकान एसपी आवास के करीब 500 मीटर की दूरी पर है। बुधवार को उनकी साली की बेटी का जन्मदिन था। जागेश्वर घर में ताला लगाकर परिवार समेत साली के घर कबरई गए थे। रात में मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। अलमारी और बक्से में रखे 1.75 लाख रुपये, सोने के दो हार, दो जंजीर, पांच अंगूठी, झुमकी, मंगलसूत्र, कंगन, नथ, सुई धागा और चांदी के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह घर पहुंचने पर प्रधानाध्यापक को चोरी जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। प्रधानाध्यापक ने नकदी के अलावा 28 तोला सोने व आधा किलो चांदी के गहने चोरी होने की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed