फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahila sharaiyee adalat in kanpur

पत्नी हुई गर्भवती तो पति बोला-‘अब नहीं रखेंगे’, ससुराल वाले अपनी जिद पर अड़े

Tue, 07 Aug 2018 12:08 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mahila sharaiyee adalat in kanpur
कानपुर में शरिया अदालत
एक व्यक्ति ने शादी के कुछ महीनों तक तो पत्नी को घर पर ढंग से रखा, इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद मायके भेज दिया। अब ससुराल वाले कह रहे हैं कि उसे नहीं रखेंगे। मायके वालों के मिन्नतें करने के बाद भी जब ससुराल वाले अपनी जिद पर अड़े रहे तो पीड़ित पक्ष ने महिला शरिया अदालत (मोहकमा शरिया दारुल कजा ख्वातीन कोर्ट) का दरवाजा खटखटाया है। इस पर दोनों पक्षों को नोटिस जारी की जा रही है।
विज्ञापन


मामला कानपुर रजबी रोड क्षेत्र का है। महिला शरिया अदालत को पीड़ित पक्ष ने बताया कि लड़की की शादी बहुत हंसी-खुशी से कराई गई थी। लेकिन कुछ दिनों के बाद लड़के ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। लड़की के सास-ससुर का भी उसके प्रति अच्छा सुलूक नहीं रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो लड़की से हमदर्दी जताने के बजाए उसे तकलीफ दी जाने लगी। फिर लड़की को परेशान और मजबूर करके मायके भेज दिया गया। महिला शरिया अदालत में यह मामला स्वीकार कर लिया गया है। महिला शहर काजी डॉ. हिना जहीर ने बताया कि पहले चरण में दोनों पक्षों को नोटिस भेजा जा रहा है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद शरीअत के प्रावधानों के तहत सुलह कराने की कोशिश की जाएगी। महिला शरिया अदालत में दो दिन में 10 मामले आए हैं। इनमें अधिकतर मामले पारिवारिक कलह के हैं।
विज्ञापन

 

महिलाओं ने हेल्पलाइन पर संपर्क किया

Mahila sharaiyee adalat in kanpur
कानपुर में शुरू हुई यूपी की पहली महिला शरिया अदालत

आल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी हाजी सलीस ने बताया कि महिला शरिया अदालत की हेल्पलाइन पर 12 महिलाओं ने संपर्क किया है। इस पर महिलाओं से प्रपत्र भरने के लिए कहा गया है। प्रार्थना पत्र के साथ भरे जाने वाले इस प्रपत्र में महिलाओं का संपर्क नंबर, नाम और पता भी रहेगा। शरिया अदालत में दोनों पक्षों का पूरा ब्योरा तीन दिन में जमा किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed