फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahashivratri 2024: Kanpur traffic will remain changed

Mahashivratri 2024: बदला रहेगा कानपुर का यातायात, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें

Wed, 06 Mar 2024 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Mar 2024 11:33 PM IST
सार

महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर परमट मंदिर व बिठूर गंगा घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया।

विज्ञापन
Mahashivratri 2024: Kanpur traffic will remain changed
कानपुर: बड़ा चौराहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऐसे तो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। लेकिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के रूप में मनाया जाता है। वहीं इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। शिवरात्रि पर आनन्देश्वर परमट मंदिर में लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन को उमड़ते हैं। भक्तों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर परमट मंदिर व बिठूर गंगा घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया।

- इसके तहत गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक कोई भी भारी वाहन मेघदूत तिराहे से सरसैया घाट होते हुए टैफ्को तिराहे की ओर नही जा सकेगा। ऐसे वाहन मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

- कंपनीबाग की तरफ से आने वाले भारी वाहन रेव थ्री से दाहिने मुड़कर टेफ्को तिराहे की तरफ जा सकेंगे।
- बिठूर गंगाघाट में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुरुवार रात 8 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक चौबेपुर से भारी वाहन बिठूर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन चौबेपुर से सीधे मंधना होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एस कोठारी चौराहे से वाहन सीधे मंधना चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। बिठूर तिराहा /ब्लू वर्ल्ड तिराहा से आने वाले भारी वाहन मंधना चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
यहां पार्क हो सकेंगे वाहन
- परमट मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन डीएवी तिराहे से चार/दो पहिया वाहन यूनियन बैंक तिराहे से पहले व डीएवी तिराहे के मध्य सड़क के दोनों तरफ पार्क कर सकेंगे।

- ग्रीनपार्क चौराहा से चार पहिया, दो पहिया वाहन शराब गद्दी तिराहे से पहले सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।
- टैफ्को तिराहे से परमट मंदिर की ओर आने वाले चार/दो पहिया वाहन रैन बसेरा पर अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। टैफ्को तिराहे से मंदिर की तरफ 50 मी आगे सड़क के दोनों तरफ बैरियर तक वाहन पार्क के सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed