फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahashivratri 2023 Date Tithi, Shubh Muhurat Puja Vidhi

MahaShivratri 2023: भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए ऐसे करें पूजन

Sat, 18 Feb 2023 12:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Feb 2023 12:31 AM IST
सार

महाशिवरात्रि का त्योहार शनिवार 18 फरवरी को रात 8 बजकर 03 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका समापन रविवार 19 फरवरी को शाम 04 बजकर 19 मिनट पर होगा। चूंकि महाशिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है, इसलिए यह त्योहार 18 फरवरी को ही मनाना उचित होगा।

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Date Tithi, Shubh Muhurat Puja Vidhi
महाशिवरात्रि 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐसे तो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। लेकिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिष विशेषज्ञ अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का त्योहार शनिवार 18 फरवरी को रात 8 बजकर 03 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका समापन रविवार 19 फरवरी को शाम 04 बजकर 19 मिनट पर होगा। चूंकि महाशिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है, इसलिए यह त्योहार 18 फरवरी को ही मनाना उचित होगा।

विज्ञापन


कालसर्प दोष का निवारण
जिन जातकों की जन्म कुंडली में कालसर्प दोष व अर्ध कालसर्प दोष होता है, उनके परिवार में अक्सर वाद-विवाद बना रहता है। उनका सारा प्रयास और परिश्रम उनके अनुरूप सफल नहीं होता। ऐसे में महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर यदि वह शिवलिंग पर तांबे व चांदी की धातु का बना नाग अर्पित करते हैं तो राहू केतु जैसे पापी ग्रह शांत होते हैं जो इस दोष का निर्माण करते हैं।

विज्ञापन

राशिवार करें पूजन
मेष: शिवलिंग को जलाभिषेक कर लाल चंदन अर्पित करें।
वृष: इन जातकों को शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना लाभप्रद रहेगा।
मिथुन: ऐसे जातक शिवलिंग को जलाभिषेक कर इत्र अर्पित करें।
कर्क: यह जातक लाल चंदन व लाल फूल अर्पित कर महादेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

सिंह: ऐसे जातक गेंदे के पीले फूल अर्पित करें। 
कन्या: किसी पावन जल में काले तिल मिला कर शिवलिंग को जलाभिषेक कराएं।
तुला: शिवलिंग को जलाभिषेक कर गुलाब से निर्मित इत्र को अर्पित करे।
वृश्चिक: ऐसे जातक को भांग, धतूरा व बेल का पत्ता अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन

धनु: शिवलिंग को जलाभिषेक कर लाल चंदन अर्पित करें।
मकर: इन जातक को सफेद चंदन व मोगरा अर्पित करना चाहिए।
कुंभ: शिवलिंग को जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित करें।
मीन: ऐसे जातकों के लोग कच्चे दूध में काले तिल मिला कर शिवलिंग पर अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed