कानपुर। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती से दो दिन पहले रविवार को मोतीझील स्थित वाल्मीकि उपवन की साफ-सफाई की गई। महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा का दूध, घी और गंगाजल से अभिषेक किया। यहां अध्यक्ष बृजेंद्र मकोरिया, महामंत्री सतीश वाल्मीकि, मुन्ना हजारिया, प्रकाश हज़ारिया, मुन्ना पहलवान, सुरेश भारती, राम गोपाल समुद्र, शिवराम, राम स्वरूप, घनश्याम गहरवार आदि मौजूद रहे।
उधर, वाल्मीकि विकास परिषद की ओर से नानाराव पार्क में पदाधिकारियों ने साफ-सफाई कर गंगाजल से जलाभिषेक किया। यहां सर्व ज्ञान प्रकाश भोला, किशन लाल सुदर्शन, धीरज वाल्मीकि, सुशील शेरवा, सुशील, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।