फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maharana Pratap House won gold in tug-of-war.

Kanpur News: रस्साकशी में महाराणा प्रताप हाउस ने जीता स्वर्ण

Sun, 04 Oct 2026 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap House won gold in tug-of-war.
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से शनिवार को आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता के फाइनल में महाराणा प्रताप हाउस ने शिवाजी हाउस को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। शिवाजी हाउस को रजत और आजाद हाउस को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता में विभाग के चार हाउस के करीब 154 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में शिवाजी हाउस ने भगत सिंह हाउस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में महाराणा प्रताप हाउस ने आजाद हाउस को 2-0 से शिकस्त दी। फाइनल में महाराणा प्रताप और शिवाजी हाउस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। महाराणा प्रताप हाउस ने 2-1 से जीत दर्ज की। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. प्रभात कुमार द्विवेदी, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पांडेय और इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वहीं समापन समारोह में मुख्य अतिथि और विभागाध्यक्ष ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार चौहान, डॉ. श्रवण कुमार यादव, सौरभ तिवारी, अश्विनी मिश्रा, मोहित तिवारी और सर्वेंद्र कुमार समेत शिक्षक व प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed