फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maharajpur Teen Murder Case: Postmortem Finds Neck Injuries, Police Await Complaint Against Mother

महाराजपुर हत्याकांड: मां के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार, पोस्टमार्टम में मिले गले पर चोट के निशान

Mon, 14 Sep 2026 11:01 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 14 Sep 2026 11:01 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में पुलिस को उसकी मां के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभी परिजनों की तहरीर का इंतजार है। शनिवार को किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में डॉक्टरों ने गले पर चोट के निशान मिलने की पुष्टि की है, लेकिन गला दबाकर हत्या किए जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Maharajpur Teen Murder Case: Postmortem Finds Neck Injuries, Police Await Complaint Against Mother
कानपुर किशोर मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को घर पहुंचकर परिजनों से तहरीर देने को कहा गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई। महाराजपुर क्षेत्र के गांव निवासी किशोर के पिता मुंबई में निजी नौकरी करते हैं। घर में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। किशोर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन

गले पर मिले चोट के निशान, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने किशोर के गले पर चोट के निशान पाए। हालांकि, इन्हीं चोटों के आधार पर गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है। अब जांच के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां पर हत्या का आरोप, पुलिस को तहरीर का इंतजार

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में किशोर की मां पर हत्या का आरोप सामने आया है। पुलिस का कहना है कि महिला के प्रेम संबंध को लेकर भी जांच की जा रही है। आरोप है कि किशोर ने मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से पुलिस ने फिलहाल इस आरोप की पुष्टि नहीं की है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन

परिजनों ने नहीं दी तहरीर

महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed