{"_id":"5bba5b12867a5568440dcc92","slug":"mahant-nrityagopal-das-said-ram-temple-construction-will-be-done-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द अध्यादेश लाकर कराया जाएगा राम मंदिर निर्माण: महंत नृत्यगोपाल दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द अध्यादेश लाकर कराया जाएगा राम मंदिर निर्माण: महंत नृत्यगोपाल दास
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के संतों के साथ दिल्ली में बैठक हुई थी। इसमें फैसला लिया गया कि जल्द ही अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। वह दिल्ली से चित्रकूट जाते वक्त कानपुर के सरसैय्या घाट स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में दर्शन को पहुंचे थे।
विज्ञापन
मंदिर में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि संतों ने जब राम मंदिर बनाने का निर्णय ले लिया है तो सरकार को इसमें तुरंत कार्य करना चाहिए था। केंद्र सरकार के पांच साल पूरे होने जा रहे हैं पर मंदिर नहीं बना, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही अध्यादेश लाकर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। जनता ने अपना वादा पूरा किया। अब सरकार की बारी है।
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में धरना दे रहे परमहंस पर वह बोले कि, अच्छा है कि मंदिर के लिए कोई धरना दे रहा है। यह हम सभी के लिए खुश होने वाली बात है। वैसे भी किसी बड़े कार्य को करने के लिए बहुत सारे लोगों की आवश्यकता होती है। रात में उन्होंने पांडुनगर में विश्राम किया। सुबह वह चित्रकूट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन