फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahananda's stoppage also ends from station Jhinjhak, close to the President's village

राष्ट्रपति के गांव के करीबी स्टेशन झींझक से महानंदा का भी स्टॉपेज खत्म

Tue, 08 Dec 2020 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Mahananda's stoppage also ends from station Jhinjhak, close to the President's village
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना संक्रमण की वजह से रेलवे अभी कोविड-19 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसके तहत कई यात्री सुविधाओं में कटौती की गई है। झींझक रेलवे स्टेशन समेत कई छोटे स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज खत्म किया गया है। अलीपुर द्वार से दिल्ली के बीच 10 दिसंबर (05484-05483) से महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव भी कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन से खत्म किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख का यह सबसे नजदीकी स्टेशन है। इस कारण उनके पूर्व प्रतिनिधि रहे व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे ने महानंदा एक्सप्रेस का स्टॉपेज बहाल करने के लिए राष्ट्रपति भवन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


कोरोना काल में दिल्ली से रीवा जाने वाली रीवा एक्सप्रेस का स्टॉपेज भी झींझक से खत्म किया गया था। श्याम मोहन दुबे ने इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से पत्राचार किया था। इसके बाद स्टॉपेजबहाल हो गया था। इसके बाद रेलवे ने प्रयागराज से मेरठ और देहरादून के बीच चलने वाली संगम और लिंक एक्सप्रेस का स्टॉपेज भी खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed