फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mahamandaleshwar Computer Baba reached Chitrakoot, Inauguration of Save Cow Mother Yatra and will conclude in

महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा पहुंचे चित्रकूट: गौ माता बचाओ यात्रा का शुभारंभ...उज्जैन में होगा समापन, कही ये बात

Tue, 26 Sep 2023 04:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Sep 2023 04:21 PM IST
सार

Chitrakoot News: कंप्यूटर बाबा ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहती है। धरातल पर इसका कुछ काम नहीं देखने को मिल रहा है। सनातन धर्म की बात करने वाली भाजपा सरकार गौ माता की रक्षा करने पर क्यों नाकाम साबित हो रही है।

विज्ञापन
Mahamandaleshwar Computer Baba reached Chitrakoot, Inauguration of Save Cow Mother Yatra and will conclude in
महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में मंगलवार को कंप्यूटर बाबा बाबा ने मंदाकिनी नदी की शपथ खाकर गौ माता बचाओ यात्रा का शुभारंभ किया है। यह यात्रा चित्रकूट से चलकर सतना, मैहर होते हुए 10 अक्तूबर को उज्जैन में समाप्त की जाएगी। कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार गाय के प्रति एकदम उदासीन है।

विज्ञापन

तमाम योजनाएं बनती हैं, लेकिन गौ माता के लिए क्यों नहीं सरकार योजनाएं बना रही है। यह दर-दर की ठोकर खा रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ की सरकार ने गौ माता के लिए कई गौशाला बनवा और गाय के प्रति काफी योजनाएं चलाई, लेकिन इस सरकार में सभी योजनाएं बंद हो गईं।
विज्ञापन

जो गौशालाएं बनी हैं, उनमें खाने-पीने की भी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पूरे संत समाज के लोग गली-गली, गांव-गांव जाकर गाय बचाओ अभियान चलाएंगे और सरकार को गाय बचाओ अभियान में सहयोग देना चाहिए, ताकि हमारी गौ माता की रक्षा की जा सके। चित्रकूट से हुए शंखनाद पर सैकड़ो की संख्या में संत समाज मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार सिर्फ कागजों तक ही सीमित
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहती है। धरातल पर इसका कुछ काम नहीं देखने को मिल रहा है। सनातन धर्म की बात करने वाली भाजपा सरकार गौ माता की रक्षा करने पर क्यों नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर आंदोलन के बाद सरकार ने कोई नियम नहीं बनाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना
इस पर संत समाज व्यापक आंदोलन करेगा और प्रशासन से गौ रक्षा की मांग करेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में गौ रक्षा के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशालाओं का निर्माण किया गया है। इस तरह मध्य प्रदेश में भी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed