फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahabharata among officials before Ramlila

Kanpur News: रामलीला से पहले पदाधिकारियों में महाभारत

Sun, 23 Aug 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 23 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mahabharata among officials before Ramlila
कानपुर देहात। अकबरपुर में रामलीला आयोजन की तैयारी को लेकर शनिवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों के बीच महाभारत हो गई। दो पक्षों में अभद्रता के बाद हाथापाई से बैठक बेनतीजा रही। पुलिस व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बीच में आकर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

अकबरपुर में प्रतिवर्ष श्रीराम लीला समिति की ओर से दशहरा मेला व रामलीला का आयोजन किया जाता है। नई कार्यकारिणी के चयन के लिए शनिवार दोपहर 12 बजे जनकपुरी मैदान में आम बैठक बुलाई गई थी। इसमें निर्वाचन अधिकारी, समिति सदस्य व रामलीला आयोजन से जुड़े लोग पहुंचे थे। पदाधिकारी चयन को लेकर विमर्श के दौरान दो गुटाें में कहासुनी हो गई। हालात यह हुए कि दोनों पक्ष, सदस्य व पदाधिकारी बैठक कक्ष को छोड़कर बरामदे में आ गए। यहां दोनों पक्षों के बीच अभद्र भाषा का प्रयोग व हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बीच में आकर दोनों पक्षों को शांत करवाया। इधर शाम तक बैठक में हाथापाई को लेकर कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इनमें कुछ लोग एक दूसरे के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग व हाथापाई करते दिखते हैं। हालांकि वायरल हुए किसी भी वीडियो का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि रामलीला समिति की बैठक के बीच पदाधिकारियों में विवाद होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को शांत करवाकर मामले को लेकर तहरीर देने के लिए कहा गया था। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
विवाद के बाद निर्वाचन अधिकारी व पांच सदस्यों का पद से इस्तीफा
अकबरपुर की श्रीरामलीला समिति की आमसभा बैठक में शनिवार को दो गुटों में हाथापाई के बाद बदले हालात में एक निर्वाचन अधिकारी व पांच सदस्यों ने पद से इस्तीफा दे दिया। इस पर संरक्षक मंडल ने सोमवार को आमसभा की बैठक बुलाई है। यहां अमर्यादित आचरण करने वाले सदस्यों को समिति से बाहर करने पर भी फैसला आने की उम्मीद है। श्रीरामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक प्रमोद मिश्रा, जितेंद्र सिंह गुड्डन, अखिलेश श्रीवास्तव व कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत ओमर ने बताया कि इस साल दशहरा मेला व रामलीला आयोजन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों का चयन किया जाना है। जनकपुरी मैदान में 19 अगस्त को हुई आमसभा की बैठक में निर्वाचन अधिकारी हरिओम शुक्ला, महेश अग्रवाल और विपिन चंद्र दीक्षित ने 15 सदस्यीय समिति गठित की थी। इसी समिति से इस साल की रामलीला के लिए पदाधिकारी चुने जाने थे लेकिन रविवार को बैठक में विवाद हो गया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी हरिओम शुक्ला व पांच सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। मौजूदा परिस्थिति में अब नये सिरे से समिति गठन और पदाधिकारियों का चयन किया जाना है। इसको लेकर अब 24 अगस्त को सुबह 11 बजे जनकपुरी मैदान में आमसभा की बैठक बुलाई गई है। यहां विमर्श के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed