फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maha yagya is going here to make Modi the Prime Minister again

पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए यहां चल रहा शतचंडी महायज्ञ

Mon, 15 Oct 2018 01:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 15 Oct 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Maha yagya is going here to make Modi the Prime Minister again
शतचंडी महायज्ञ
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर राजनीतिक पार्टियां जहां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं। वहीं मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए 10 दिन के यज्ञ का आह्वान नवरात्रि की शुरूआत से किया जा रहा है। इस महायज्ञ में कानपुर शहर से दर्जनभर लोग शामिल होने मथुरा पहुंचे। 
विज्ञापन

 

Maha yagya is going here to make Modi the Prime Minister again
शतचंडी महायज्ञ
यज्ञ का आयोजन मथुरा के मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। ट्रस्ट के चेयरमैन पवन पांडेय ने बताया कि 10 अक्टूबर से मथुरा में यमुना नदी के तट पर यज्ञ का आयोजन चल रहा है। शतचंडी महायज्ञ में मिट्टी के दिए जलाकर मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से आह्वान किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Maha yagya is going here to make Modi the Prime Minister again
शतचंडी महायज्ञ
चेयरमैन पवन पांडेय का कहना है कि शतचंडी महायज्ञ में उत्पन्न दिव्य शक्तियां 2019 के चुनावों में पीएम मोदी की दोबारा जीत सुनिश्चित कराएंगी। यज्ञ की शुरुआत पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती व महामंडलेश्वर गुरुशरणानंद द्वारा की गयी। महायज्ञ नवरात्रि की नवमी तक चलेगा। यज्ञ में बीजेपी सरकार के मंत्रियों व आलाधिकारियों का अाना-जाना लगा रहता है। शनिवार को मंत्री वसुंधरा राजे ने महायज्ञ में आहुति लगाई व भगवान शिव का अभिषेक किया। यज्ञ के आयोजन समिति में राजा राम पाण्डेय, चंद्रेश उपाध्याय, अतुल सारस्वत, त्रिलोक चंद्र वेदपाठी, बलभद्र पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज आदि शामिल हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed