Anupam Dubey: माफिया का मुनीम तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार, बैंक में खाता खुलवाने के संबंध में की गई पूछताछ
Farrukhabad News: विभाग की एक टीम ने पकड़े गए मुनीम ने बैंकों में खाता खुलवाने के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने मुनीम के खिलाफ अवैध शस्त्र में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद उसका चालान कर दिया।
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में माफिया अनुपम दुबे के मुनीम को पुलिस ने तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए मुनीम ने बैंकों में खाता खुलवाने के संबंध में पूछताछ की गई। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी बलराम दीक्षित उर्फ दाऊ बसपा नेता माफिया अनुपम दुबे व उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन का यहां कई वर्षो से मुनीम का काम कर रहे हैं।
बसपा नेता अनुपम दुबे व भाई डब्बन के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई में संपत्ति कुर्क कर खाते सीज कर दिए थे। डब्बन दुबे मां कुसुमलता दुबे के नाम से बनी फर्म पर लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी करते थे। खाते सीज होने के दौरान लोक निर्माण विभाग में फर्म पर साढ़े चार करोड़ का भुगतान पड़ा हुआ था।
अलग-अलग खातों में फर्म का साढ़े चार करोड़ रुपये ट्रांसफर किया
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने साठ गांठ कर कई जनपदों व राज्यों में खुलवाए गए अलग-अलग खातों में फर्म का साढ़े चार करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिया गया। मामला प्रकाश में आने के बाद से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शनिवार को जय नरायन वर्मा रोड पर चेकिंग के दौरान मुनीम बलराम दीक्षित उर्फ दाऊ को पकड़ लिया।
बैंकों में खाता खुलवाने के संबंध में पूछताछ हुई
तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए। विभाग की एक टीम ने पकड़े गए मुनीम ने बैंकों में खाता खुलवाने के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने मुनीम के खिलाफ अवैध शस्त्र में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद उसका चालान कर दिया।