फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Madurai Train Accident,  Death of a pilgrim from Hardoi, two couples and an elderly person went on the journey

Madurai Train Accident: हरदोई के तीर्थ यात्री की मौत, यात्रा पर गए थे दो दंपती और एक बुजुर्ग, चार बचे

Sat, 26 Aug 2023 03:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 26 Aug 2023 03:47 PM IST
सार

Hardoi News: परमेश्वर के पुत्र सौरभ गुप्ता ने बताया कि तमिलनाडु से घटना को लेकर फोन आया है। पहले गंभीर रूप से झुलसे होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में मौत होने की पुष्टि की गई। उनके साथ गए अन्य लोग बोगी में आग लगते ही कूद गए थे और यह सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Madurai Train Accident,  Death of a pilgrim from Hardoi, two couples and an elderly person went on the journey
चेन्नई एक्सप्रेस की बोगी में आग लगने की घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास रेल कोच में आग लगने की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। चेन्नई एक्सप्रेस की बोगी में आग लगने की घटना में हरदोई के भी एक तीर्थ यात्री की झुलस कर मौत हो गई। घटना का पता चलने पर मृतक के चंदीपुरवा स्थित आवास पर परिचितों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चंदीपुरवा निवासी परमेश्वर दयाल गुप्ता (60) पत्नी रेनू गुप्ता (58) के साथ 17 अगस्त को लखनऊ से चेन्नई एक्सप्रेस में सवार होकर रवाना हुए थे। उनके साथ सांडी के कस्बा नवाबगंज निवासी प्रदीप गुप्ता (62), उनकी पत्नी किरन गुप्ता (60) और टड़ियावां निवासी विद्याधर गुप्ता (78) भी गए थे।
विज्ञापन

सभी ने सीतापुर के भसीन टूर ट्रैवल्स से बुकिंग कराई थी। मथुरा, रामेश्वरम और मलिकार्जुन आदि तीर्थस्थलों पर इन लोगों को जाना था। शनिवार सुबह ट्रेन की स्पेशल  बोगी में खाना बनाते समय आग लग गई। घटना में सीतापुर और लखीमपुर के कई लोगों के साथ ही हरदोई के परमेश्वर दयाल गुप्ता की भी झुलसकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोगी में आग लगते ही कूद गए थे
परमेश्वर के पुत्र सौरभ गुप्ता ने बताया कि तमिलनाडु से घटना को लेकर फोन आया है। पहले गंभीर रूप से झुलसे होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में मौत होने की पुष्टि की गई। उनके साथ गए अन्य लोग बोगी में आग लगते ही कूद गए थे और यह सभी सुरक्षित हैं। घटना का पता चलने पर टड़ियावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत बड़ी संख्या में लोग आवास पर पहुंच गए।

तीस अगस्त को इन सभी को वापस लखनऊ आना था
तीर्थ यात्रा पर गए पांचों लोग आपस में रिश्तेदार तो नहीं हैं, लेकिन संबंध काफी पुराने और मजबूत हैं। तीस अगस्त को इन सभी को वापस लखनऊ आना था, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। जब हादसा हुआ तब बोगी यार्ड में खड़ी थी। यूं तो परमेश्वर दयाल की कन्फेक्शनरी की दुकान नुमाइश चौराहे पर है, लेकिन वह शराब कारोबारी भी थे। उनकी पत्नी रेनू के नाम से कौंढ़ा में देशी शराब का ठेका भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed