{"_id":"5cd5c497bdec22071f56b9a0","slug":"madhyanchal-power-distribution-corporation-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के स्टोरों से चोरी का मामला, गोंडा के तत्कालीन एक्सईएन और एई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के स्टोरों से चोरी का मामला, गोंडा के तत्कालीन एक्सईएन और एई गिरफ्तार
Sat, 11 May 2019 12:06 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 11 May 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के तत्कालीन एक्सईएन और एई गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के स्टोरों से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के विद्युत उपकरण चोरी के मामले में कानपुर पनकी पुलिस ने गोंडा के तत्कालीन एक्सईएन नीरज और एई रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए।
एसटीएफ ने 17 मई 2018 को रतनपुर, पनकी निवासी 25 हजार के इनामी अभिषेक चौबे को उन्नाव स्थित टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ में पता चला था कि उसके पिता ब्रह्मदेव चौबे यूपीपीसीएल के कर्मचारियों से साठगांठ करके स्टोरों से माल पार करवाते हैं। इसके बाद 19 जून 2018 को एसटीएफ ने ब्रह्मदेव चौबे, उसके पड़ोसी राजकुमार शुक्ला, अशोक कुमार और प्रेम बाबू गुप्ता को पनकी रतनपुर से गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया था।
ये लोग दिल्ली के एक बिजली ठेकेदार को यह माल आपूर्ति करते थे। आरोपियों ने पूर्वांचल और मध्यांचल के स्टोरों से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का माल पार करवा करके बेच दिया था। इसमें यूपीपीसीएल के कर्मचारियों के साथ ही बड़े अफसर तक शामिल थे, जिसकी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
पनकी थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में फैजाबाद के खवासपुर निवासी नीरज, जोकि गोंडा के तत्कालीन एक्सईएन थे और कर्नेलगंज में एई रहे बाराबंकी के रसूलपुर निवासी रंजीत कुमार को संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ फर्जीवाड़ा करके धोखाधड़ी में कार्रवाई की गई है।