फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Maa Annapurna plate is filling the stomach of the needy for Rs 10

गरीबों का सहारा: फतेहपुर की इस रसोई में 10 रुपये में मिलता भर पेट खाना, 200 से अधिक लोग प्रतिदिन करते हैं भोजन

Mon, 10 Apr 2023 01:53 PM IST
शिखा पांडेय नमित शुक्ला, अमर उजाला, फतेहपुर
नमित शुक्ला, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Apr 2023 01:53 PM IST
सार

फतेहपुर जिले में मां अन्नपूर्णा भोजन थाली जरूरतमंदों के लिए बड़ा सहारा बन रही है। मानव सेवा परिवार जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से शहर कोतवाली के पास शीतला मंदिर परिसर से भोजन थाली का संचालन इस वर्ष 27 मार्च से शुरू किया था। इस रसोई में प्रतिदिन 200 से अधिक लोग आकर भोजन करते हैं।

विज्ञापन
Maa Annapurna plate is filling the stomach of the needy for Rs 10
खाना खाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर में संचालित मां अन्नपूर्णा की थाली से 10 रुपये में जरूरतमंद भरपेट भोजन कर रहे हैं। समाजसेवा का यह कार्य मानव सेवा परिवार जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। मां अन्नपूर्णा भोजन थाली जरूरतमंदों के लिए बड़ा सहारा बन रही है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के पास शीतला मंदिर परिसर से ट्रस्ट ने भोजन थाली का संचालन इस वर्ष 27 मार्च से शुरू किया था। इस रसोई में प्रतिदिन 200 से अधिक लोग आकर भोजन करते हैं। यहां प्रतिदिन 12 से 3 बजे तक 10 रुपये में एक थाली भोजन दिया जाता है। थाली में पांच रोटियां, दाल, चावल, सब्जी और अचार होता है। संस्था के मुख्य ट्रस्टी राधेश्याम हयारण ने बताया कि समाज सेवी साथियों की मदद से मां अन्नपूर्णा भोजन थाली का संचालन हो रहा है। ट्रस्ट की मंशा है कि जिले में आने वाला कोई भी व्यक्ति भूखे पेट न सोए।
विज्ञापन


मुख्य ट्रस्टी राधेश्याम ने बताया कि बाहर घूमने के दौरान जगह-जगह लोगों को भोजन खिलाने का काम किया जा रहा है। उससे ही जिले में भी भोजन थाली संचालन की प्रेरणा मिली। मां अन्नपूर्णा भोजन थाली की 25 मार्च 2023 विधिवत शुरुआत की। इस कार्य में आठ लोग भोजन बनाने से लेकर परोसने का कार्य करते हैं। भोजन करने वाले अपनी थाली स्वयं धोते हैं। उन्होंने बताया कि यह पूरा कार्य बिना सरकारी मदद के किया जा रहा है। लोग सदस्यता ग्रहण करके भोजन थाली के संचालन में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मो. स्माइल, अमित शरण बाबी, नारायण बाबू गुप्ता, शिव प्रसाद मामा का विशेष सहयोग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी पर उपलब्ध कराएंगे भोजन
ट्रस्ट की ओर से कचहरी और अस्पताल में भोजन पहुंचाने की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। राधेश्याम ने बताया कि मोबाइल पर फोन करते ही कचहरी और अस्पताल में इमरजेंसी सेवा महज 10 रुपये में प्रदान की जाएगी। आवागमन के लिए गाड़ी बनवाई जा रही है। यह सेवा 15 दिनों में चालू हो जाएगी। जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती असहाय और निर्धन लोगों को भोजन फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed