फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lunch packets ordered from the hearse for the Chief Minister event

ये कैसा इंतजाम: सीएम की सभा में शव वाहन से मंगाए लंच पैकेट, चर्चा हुई तो फूले जिम्मेदारों के हाथ-पांव

Wed, 13 Mar 2024 06:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Mar 2024 06:57 PM IST
सार

फर्रुखाबाद में मानवता को तार-तार करते हुए मुख्यमंत्री की सभा में जाने वाले लाभार्थियों को शव वाहन से लंच पैकेट मंगवाकर बंटवा दिए गए। मामले में चीफ फार्मासिस्ट चक्र सिंह यादव को स्टोर से कायमगंज सीएचसी स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Lunch packets ordered from the hearse for the Chief Minister event
फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को आमसभा से भी बदतर तवज्जो दी। लंच पैकेट शव वाहन से मंगाकर लाभार्थियों में बंटवा दिए गए। जब चर्चा हुई तो जिम्मेदारों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि सीएमओ लंच पैकेट लाने वाले को दोषी ठहराकर कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में 27 वाहन अनुबंधित हैं। इसके अलावा 12 वाहन सरकारी हैं। बिना निरीक्षण के ही तेल का खेल चल रहा है। जब मुख्यमंत्री की सभा के लिए लंच पैकेट पहुंचाने की बारी आई, तो सीएमओ कार्यालय से शव वाहन की चाबी पकड़ा दी गई। मानवता को तार-तार करते हुए मुख्यमंत्री की सभा में जाने वाले लाभार्थियों को शव वाहन से ही लंच पैकेट बंटवा दिए गए। इस बात की जब विभाग में चर्चा फैली तो आनन-फानन शव वाहन मंगाकर एल-2 अस्पताल में खड़ा करा लिया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर कुछ जिम्मेदारों ने बताया कि शव वाहन पूरी तरह सैनिटाइज था।

विज्ञापन

कई बार तो उसी वाहन में बैठकर वे लोग कलक्ट्रेट में बैठक करने जाते हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि शव वाहन से लंच पैकेट ले जाने के मामले में उन्होंने चीफ फार्मासिस्ट चक्र सिंह यादव को स्टोर से कायमगंज सीएचसी स्थानांतरित कर दिया गया है। एक अप्रैल से आदेश प्रभावी होगा।
 

सेफ हाउस में दो घंटे देरी से पहुंची एंबुलेंस
मुख्यमंत्री की सभा में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही दिखी। सभास्थल पर बनाए गए सेफहाउस में भी एंबुलेंस समय से नहीं पहुंच सकी। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि सेफ हाउस में दो घंटे देरी से एंबुलेंस पहुंची। इस मामले में एंबुलेंस प्रभारी व नोडल अधिकारी के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। जबकि फार्मासिस्ट आशीष शुक्ला को सीएचसी राजेपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। एक अप्रैल से आदेश प्रभावी होगा। सीएमओ ने बताया कि स्टेनो के साथ संबद्ध चल रहे सीएचसी राजेपुर के डाटा इंट्री ऑपरेटर नागेंद्र व डिस्पैच से संबद्ध मलेरिया विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीपक को भी मूल तैनाती पर वापस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed