फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lump sum payment of Rs 5 lakh to firm, records to be checked

Kanpur News: फर्म को एक बार में पांच लाख का भुगतान, जांचे जाएंगे अभिलेख

Fri, 21 Nov 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Lump sum payment of Rs 5 lakh to firm, records to be checked
हरदोई। एक फर्म को एक ही बार में पांच लाख रुपये के भुगतान के मामले में डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने जांच के लिए अभिलेख तलब किए हैं। अभिलेखों के परीक्षण के साथ ही कार्यों का आज (शनिवार) स्थलीय सत्यापन भी करेंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि ब्लॉक बावन की ग्राम पंचायत बावन में चालू वित्तीय वर्ष में एक फर्म को ही एक बार में पांच लाख रुपये का भुगतान किया गया है। एक फर्म को एक बार में पांच लाख रुपये के भुगतान के मामले को पंचायतीराज निदेशालय ने गेटवे की रिपोर्ट में पकड़ा है। निदेशालय ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। बताया कि अभिलेखों के परीक्षण और काम के स्थलीय सत्यापन के लिए बीडीओ और एडीओ पंचायत से कहा गया है कि अभिलेखों सहित पंचायत सचिव, प्रधान और संबंधित के फर्म के संचालक को पंचायत सचिवालय में उपस्थित होने के लिए निर्देशित करें। बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी। वहीं से जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed