फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lucknow - Kanpur Metro feasibility report

लखनऊ-कानपुर मेट्रो के लिए बनेगी फिजिबिलिटी रिपोर्ट

Tue, 14 Apr 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 14 Apr 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
Lucknow - Kanpur Metro feasibility report
लखनऊ-कानपुर मेट्रो के लिए एलएमआरसी (लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन) से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आते ही डीपीआर बनवाई जाएगी। यह फैसला सोमवार को कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ।
विज्ञापन


उधर, इस कार्य के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित की गई है। कमिश्नर कैंप कार्यालय में आयोजित इस बैठक में यहां से लखनऊ तक प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बताया गया कि लखनऊ में अमौसी से बंथरा होते हुए सरैया पुल होते हुए गुरुदेव पैलेस चौराहे तक मेट्रो रेल संचालन के लिए ट्रैक बिछाया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत में से पचास प्रतिशत धन यूपीएसआईडीसी खर्च करेगा। शेष पच्चीस-पच्चीस प्रतिशत धन केडीए और लीडा (लखनऊ इंड्रस्ट्रियल डवलपमेंट अर्थारिटी) वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आयुक्त ने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा फिजिबिलिटी अध्ययन कराने के लिए कमेटी गठित की गई है। इसमें लखनऊ और कानपुर मंडल के मंडलायुक्त, प्रमुख सचिव (आवास), औद्योगिक विकास आयुक्त, केडीए उपाध्यक्ष, लीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और उच्च स्तरीय विकास समिति के नीरज श्रीवास्तव शामिल होंगे।


बैठक मंडलायुक्त मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने की। इस मौके पर केडीए उपाध्यक्ष जयश्री भोज, मुख्य नगर नियोजक स्वराज गांगुली, यूपीएसआईडीसी के अफसर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed