{"_id":"6abecdff2dfa805ef4008c9e","slug":"lucknow-falcons-crowned-up-t20-divyang-league-champions-kanpur-news-c-362-1-ka11002-157834-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लखनऊ फाल्कंस बनी यूपी टी-20 दिव्यांग लीग चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लखनऊ फाल्कंस बनी यूपी टी-20 दिव्यांग लीग चैंपियन
विज्ञापन
कानपुर। उप्र फिजिकल डिसेबिलिटी यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का खिताब लखनऊ दिव्यांग फाल्कंस टीम ने जीत लिया। बृहस्पतिवार को द स्पोर्ट्स हब में खेले गए फाइनल में लखनऊ की टीम ने मेरठ मेरेविक्स टीम को 17 रन से हराया। लखनऊ के आकाश पाटिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। आकांशु ने 34 और योगेंद्र ने 23 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे शिवशंकर ने 45 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। मेरठ की ओर से अंकित ने तीन, जबकि शुभम, जयवंत, विक्रमजीत और तन्मय ने एक-एक विकेट लिया।
155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 138 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज प्रमोद कुमार ने 47 और विक्रमजीत ने 60 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। लखनऊ की ओर से आकाश पाटिल ने दो विकेट लिए, जबकि राधिका, पवन और दिवाकर को एक-एक विकेट की सफलता मिली। यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने विजेता टीम के खिलाड़ियों और लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।